उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की अवधि में 6 ट्रिप का विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09609/09610 उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 6 अतिरिक्त ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। उदयपुर सिटी से यह रेलसेवा 20 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक 6 ट्रिप संचालित की जाएगी। इसी प्रकार योगनगरी ऋषिकेश से यह रेलसेवा 21 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक 6 ट्रिप संचालित होगी।

इस रेलसेवा के मार्ग में आने वाले अन्य स्टेशनों पर संचालन समय और ठहराव यथावत रहेंगे। यह विस्तार यात्रियों को उदयपुर सिटी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच अतिरिक्त साप्ताहिक रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- NWR & RSB

Previous Next

TAGGED