यात्रियों की सुविधा हेतु भीमसेन रेलवे स्टेशन पर 5 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

रेल यात्रियों की लगातार मांग और यात्रा सुविधा को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी-कानपुर रेल खंड पर स्थित भीमसेन रेलवे स्टेशन पर निम्नलिखित 5 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने का निर्णय लिया गया है। इस नए ठहराव से स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को आवागमन में अत्यधिक सुगमता होगी। ट्रेनों के समय एवं ठहराव की विस्तृत विवरण निम्नवत है-

1. गाड़ी सं. 22538 लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) - गोरखपुर एक्सप्रेस:

• भीमसेन आगमन/प्रस्थान: 23:15 / 23:17 बजे

• प्रभावी तिथि: प्रारंभिक स्टेशन लोकमान्य तिलक ट. से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 10.09.2026 एवं  भीमसेन स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ 10.09.2026 से।

2. गाड़ी सं. 15206 जबलपुर - लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस:

• भीमसेन आगमन/प्रस्थान: 06:40 / 06:42 बजे

• प्रभावी तिथि: प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 09.09.2026 एवं भीमसेन स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ 10.09.2026 से।

3. गाड़ी सं. 19167 अहमदाबाद - वाराणसी सिटी एक्सप्रेस:

• भीमसेन आगमन/प्रस्थान : 22:45 / 22:47 बजे

• प्रभावी तिथि: प्रारंभिक स्टेशन अहमदाबाद से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 12.09.2026 एवं  भीमसेन स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ 13.09.2026 से।

4. गाड़ी सं. 11123 ग्वालियर - बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस:

• भीमसेन आगमन/प्रस्थान : 18:15 / 18:17 बजे

• प्रभावी तिथि: प्रारंभिक स्टेशन ग्वालियर से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 10.09.2026 एवं भीमसेन स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ 10.09.2026 से।

5. गाड़ी सं. 19165 अहमदाबाद - दरभंगा एक्सप्रेस:

• भीमसेन आगमन/प्रस्थान : 22:45 / 22:47 बजे

• प्रभावी तिथि: प्रारंभिक स्टेशन अहमदाबाद से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 09.09.2026 10.09.2026 भीमसेन स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ 10.09.2026 से।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि विस्तृत समय-सारणी और जानकारी के लिए यात्री रेलवे पूछताछ 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- NCR & RSB

Previous Next

TAGGED