कानपुर–दिल्ली रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा विस्तार, दो जोड़ी आरक्षित स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन

रेलवे द्वारा कानपुर और दिल्ली के बीच रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए दो जोड़ी आरक्षित स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के माध्यम से कानपुर सेंट्रल, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल के बीच यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

ट्रेन संख्या 02456/02455 नई दिल्ली–कानपुर सेंट्रल का संचालन 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। यह सेवा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन का निर्धारित ठहराव अलीगढ़ और इटावा में होगा।

वहीं, ट्रेन संख्या 02458/02457 आनंद विहार टर्मिनल–कानपुर सेंट्रल का संचालन 8 सितंबर से 29 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। यह सेवा मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। इस ट्रेन के निर्धारित ठहराव इटावा और अलीगढ़ होंगे।

दोनों जोड़ी ट्रेनों को आरक्षित स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- NCR & RSB

Previous Next

TAGGED