प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि- साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 09 ट्रिप का विस्तार

इसके साथ ही प्रयागराज से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि- साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 09 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही प्रयागराज स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04111/04112, प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि- साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का प्रयागराज से दिनांक 01.09.26 से 29.09.26 तक (09 ट्रिप) एवं गांधीग्राम से दिनांक 02.09.26 से 30.09.26 तक (09 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही गाड़ी संख्या 04111, प्रयागराज-गांधीग्राम स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.09.26 से प्रयागराज से 16.15 बजे के स्थान पर 16.00 बजे प्रस्थान करेगी।

इस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 19 डिब्बे होगे।

नोटः-उक्त रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED