गोगामेडी मेले के अवसर पर गोगामेडी-अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 तक आयोजित होने वाले गोगामेडी मेले के दौरान होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए गोगामेडी-अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04749, गोगामेडी-अलीगढ अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 02.09.26 से 04.09.26 तक (03 ट्रिप) गोगामेडी से 19.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे अलीगढ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04750, अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 03.09.26 से 05.09.26 तक (03 ट्रिप) अलीगढ से 06.30 बजे रवाना होकर 17.30 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी व खुर्जा जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED