रेलवे द्वारा सूरत स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा का सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. गाड़ी संख्या 20995, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 29.08.26 से 31.10.26 तक सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर 07.41 बजे आगमन व 07.44 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 20996, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा दिनांक 30.08.26 से 01.11.26 तक सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर 18.12 बजे आगमन व 18.15 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

