उत्तर रेलवे ने 14309/14310 लक्ष्मी बाई नगर–योगनगरी ऋषिकेश–लक्ष्मी बाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस का कोलारस स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव निर्धारित किया है। ट्रेन संख्या 14309 लक्ष्मी बाई नगर–योगनगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस का कोलारस स्टेशन पर आगमन 23:34 बजे और प्रस्थान 23:36 बजे होगा। यह ठहराव 2 सितंबर 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
वहीं, ट्रेन संख्या 14310 योगनगरी ऋषिकेश–लक्ष्मी बाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस का कोलारस स्टेशन पर आगमन 20:43 बजे और प्रस्थान 20:45 बजे होगा। इसका ठहराव 1 सितंबर 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। ट्रेनों के ठहराव और समय से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे की इंक्वायरी सेवा से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

