नई दिल्ली- आनंद विहार से कानपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली–कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली तथा आनंद विहार टर्मिनल–कानपुर सेंट्रल–आनंद विहार टर्मिनल के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में एसी एवं स्लीपर श्रेणी के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 02456 नई दिल्ली–कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को 7 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके 49 फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 02455 कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल भी सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को 7 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी और इसके 49 फेरे होंगे। दोनों ट्रेनों के ठहराव नई दिल्ली, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होंगे।

ट्रेन संख्या 02458 आनंद विहार टर्मिनल–कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 8 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। इसके 36 फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 02457 कानपुर सेंट्रल–आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल भी मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 8 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी और इसके 36 फेरे होंगे। दोनों ट्रेनों के ठहराव आनंद विहार टर्मिनल, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED