सूबेदारगंज और यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच 04135/04136 विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 04135 सूबेदारगंज–यशवंतपुर प्रत्येक शुक्रवार को 11 सितंबर 2026 से 4 दिसंबर 2026 तक चलेगी, जबकि 04136 यशवंतपुर–सूबेदारगंज प्रत्येक सोमवार को 14 सितंबर 2026 से 7 दिसंबर 2026 तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में कुल 13-13 फेरे निर्धारित किए गए हैं। 04135 सूबेदारगंज से रवाना होकर शंकरगढ़, डभौरा और मानिकपुर होते हुए यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में 04136 यशवंतपुर से रवाना होकर मानिकपुर, डभौरा और शंकरगढ़ होते हुए सूबेदारगंज पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर, एसी प्रथम, एसी द्वितीय, एसी तृतीय और एसएलआर श्रेणी के कुल 19 कोच निर्धारित किए गए हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NCR & RSB

