पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन 2026 में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कटिहार-अमृतसर और अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर 9 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 12 फेरे चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार 11 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 12 फेरे लगाएगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 05736 के जालंधर सिटी स्टेशन पर संशोधित समय के अनुसार आगमन और प्रस्थान होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NFR & RSB

