उत्तर मध्य रेलवे द्वारा त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। कानपुर सेंट्रल-असरवा विशेष ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल से 7 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 4 फेरे चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 01906 असरवा से 8 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 4 फेरे संचालित होगी। आगरा कैंट-उधना विशेष ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट से 1 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 5 फेरे और ट्रेन संख्या 01908 उधना से 2 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल 5 फेरे चलेगी।
असरवा-आगरा कैंट विशेष ट्रेन संख्या 01909 असरवा से 8 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 4 फेरे संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट से 7 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 4 फेरे चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन संख्या 02199 झांसी से 3 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 4 फेरे और ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस से 5 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को कुल 4 फेरे संचालित होगी।
प्रयागराज-उधना विशेष ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज से 3 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को कुल 8 फेरे चलेगी। इसकी वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04106 उधना से 4 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को कुल 8 फेरे संचालित होगी। प्रयागराज-गांधीधाम विशेष ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज से 1 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को कुल 9 फेरे और ट्रेन संख्या 04112 गांधीधाम से 2 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को कुल 9 फेरे चलेगी।
सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन संख्या 04119 सूबेदारगंज से 5 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को कुल 4 फेरे और ट्रेन संख्या 04120 वलसाड से 6 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को कुल 4 फेरे संचालित होगी। प्रयागराज-दादर विशेष ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज से 4 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल 4 फेरे और ट्रेन संख्या 04140 दादर से 6 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को कुल 4 फेरे चलेगी।
सूबेदारगंज-उधना विशेष ट्रेन संख्या 04155 सूबेदारगंज से 3 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को कुल 5 फेरे संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04156 उधना से 18 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कुल 5 फेरे संचालित होगी। सूबेदारगंज-दादर विशेष ट्रेन संख्या 04175 सूबेदारगंज से 6 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को कुल 4 फेरे संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 04176 दादर से 29 सितंबर 2026 तक मंगलवार को कुल 4 फेरे चलेगी। सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज से 1 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 5 फेरे और ट्रेन संख्या 04178 वलसाड से 2 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल 5 फेरे चलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार ये सभी विशेष ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव एवं कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

