प्रयागराज से बेंगलुरु तक कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, दानापुर–एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी

दानापुर–एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन संख्या 03251/03252 का संचालन अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22365/22366 के रूप में किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22365 का संचालन 1 सितंबर 2026 से दानापुर से तथा ट्रेन संख्या 22366 का संचालन 3 सितंबर 2026 से एसएमवीटी बेंगलुरु से शुरू होगा। इस सेवा से प्रयागराज सहित उत्तर एवं दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने की जानकारी दी गई है।

इस ट्रेन के ठहराव स्टेशनों में आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, ओंगोल, गुडूर, पेरंबूर, कटपाडी, जोलारपेट्टई, बंगारपेट और वाईटफील्ड शामिल हैं।

ट्रेन की कोच संरचना में एलएचबी एआर-1/डी-1, सामान्य-7, स्लीपर-10, एसी थ्री-3 और एसी टू-2 कोच शामिल हैं। कुल 24 कोच की संरचना के साथ यह ट्रेन संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार इस सेवा से उत्तर एवं दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इससे पर्यटन, व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की बात कही गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED