रक्षाबंधन पर गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन

रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04412/04411 गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04412 गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए 27 अगस्त 2026 और 28 अगस्त 2026 को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 04411 अलीगढ़ से गाजियाबाद के लिए 28 अगस्त 2026 को संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 04412 गाजियाबाद से चलकर मारीपत, दादरी, बोरोकी, अजायबपुर, दनकौर, वैर, चोला, गंगरोल हॉल्ट, सिकंदरपुर, खुर्जा, कमलपुर, डावर, सोमना, कुलवा और महरावल होते हुए अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04411 अलीगढ़ से गाजियाबाद के लिए इन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी।

यह विशेष ट्रेन रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त आवाजाही को ध्यान में रखते हुए अनारक्षित सेवा के रूप में चलाई जा रही है। रेलवे द्वारा यात्रियों को इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने की सुविधा दी गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED