करीपुरी ग्राम स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

उत्तर रेलवे ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के करीपुरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा जंक्शन–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीपुरी ग्राम स्टेशन पर 09:41 बजे पहुंचेगी और 09:43 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12566 नई दिल्ली–दरभंगा जंक्शन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 07:33 बजे पहुंचेगी और 07:35 बजे रवाना होगी। यह ठहराव 19 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।

करीपुरी ग्राम स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को इस महत्वपूर्ण ट्रेन से सीधे यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए अन्य स्टेशनों तक जाने की आवश्यकता कम होगी और दैनिक एवं लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। यह ठहराव क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में उपयोगी कदम साबित होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED