रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जम्मूतवी-भगत की कोठी- जम्मूतवी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.08.26 से शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर 10.01 बजे आगमन व 10.03 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर 04.40 बजे आगमन व 04.42 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

