पाटन के यात्रियों को सौगात, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी रेलसेवा को मिला ठहराव

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु एमजीआर चैन्नई सेन्ट्रल-भगत की कोठी-एमजीआर चैन्नई सेन्ट्रल रेलसेवा का अहमदाबाद मंडल के पाटन स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20625, एमजीआर चैन्नई सेन्ट्रल-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 23.08.26 से पाटन स्टेशन पर 03.57 बजे आगमन व 03.59 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20626, भगत की कोठी-एमजीआर चैन्नई सेन्ट्रल रेलसेवा दिनांक 21.08.26 से पाटन स्टेशन पर 11.35 बजे आगमन व 11.37 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED