साम्बा और आसपास के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जम्मूतवी-बाड़मेर प्रतिदिन एक्सप्रेस का अब साम्बा स्टेशन पर भी ठहराव होगा। 19 अगस्त 2026 से गाड़ी संख्या 14662 साम्बा स्टेशन पर रात 10:54 बजे पहुंचेगी और 10:56 बजे प्रस्थान करेगी। इस ठहराव से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, प्रमुख स्थानों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा और यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। रेलवे की इस पहल से क्षेत्र के यात्रियों के समय और सुविधा दोनों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

