दिल्ली -जैसलमेर रेल सेवा के मार्ग परिवर्तन में संशोधन
उत्तर पश्चिम रेलवे के फुलेरा -रींगस -रेवाड़ी रेलखंड के कुंड ,पाली एवं खोरी स्टेशनों के मध्य दोहरीकारण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण दिल्ली -जैसलमेर रेलसेवा के पूर्व में परिवर्तित मार्ग में संशोधन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली- जैसलमेर रेल सेवा जो दिनांक 21 अगस्त से 2026 से 24 सितंबर 2026 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह पूर्व में परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा के स्थान पर अब रेवाड़ी -महेंद्रगढ़ -लोहारू- सीकर व रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा महेंद्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़ व सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

