कोलकाता–मदार ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अहम खबर! अब बरकाकाना की जगह रांची रोड पर मिलेगा ठहराव

रेलवे द्वारा कोलकाता-मदार-कोलकाता साप्ताहिक रेलसेवा का बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर दिनांक 14.10.26 से 11.01.27 तक 03 माह के लिए रांची रोड स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 19607, कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 15.10.26 से बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड स्टेशन पर 20.00 बजे आगमन 20.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19608, मदार-कोलकाता साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 21.10.26 से बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड स्टेशन पर 06.50 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED