दिल्ली कैंट-पटेलनगर रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्य , हिसार-इंदौर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी

दिल्ली मण्डल के दिल्ली कैंट-पटेलनगर रेलखण्ड के मध्य बरार स्क्वायर-पटेलनगर स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 15 पर तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 20958, हिसार-इंदौर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05.10.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग शकूरबस्ती-दिल्ली किशनगंज-नई दिल्ली-निजामुद्दीन-ओखला होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह गाड़ी दिल्ली सफदरगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED