यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12982/12981 असारवा–खातिपुरा एक्सप्रेस को बिजयनगर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है। ट्रेन संख्या 12982 असारवा–खातिपुरा एक्सप्रेस बिजयनगर स्टेशन पर 03:53 बजे पहुंचेगी और 03:55 बजे रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 12981 खातिपुरा–असारवा एक्सप्रेस 23:43 बजे पहुंचेगी और 23:45 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

