पश्चिम रेलवे वेलांकन्नि के लिए चलाएगी दो जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारी मौसम के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस–वेलांकन्नि तथा वलसाड–वेलांकन्नि–दहानू रोड के बीच विशेष किराये पर दो जोड़ी वेलांकन्नि स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्‍या 09059/09060 बांद्रा टर्मिनस–वेलांकन्नि स्‍पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्‍या 09059 बांद्रा टर्मिनस–वेलांकन्नि स्‍पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से गुरुवार, 27 अगस्त, 2026 तथा मंगलवार, 01 सितंबर, 2026 को 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और क्रमशः शनिवार एवं गुरुवार को 10.05 बजे वेलांकन्नि पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्‍या 09060 वेलांकन्नि–बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल ट्रेन वेलांकन्नि से रविवार, 30 अगस्त, 2026 तथा शुक्रवार, 04 सितंबर, 2026 को 00.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, कर्जत, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, वाडी, यादगिर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अडोनि, गुंतकल, गुत्ती, ताडिपत्रि, यर्रगुंटला, कड़पा, राजमपेटा, रेणिगुंटा, काटपाडी, वेलूर छावनी, तिरुवण्‍णामलै, विल्लुपुरम,मइलाडुतुरै तथा नागप्पट्टिनम स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।

ट्रेन संख्‍या 09061/09062 वलसाड–वेलांकन्नि–दहानू रोड स्‍पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्‍या 09061 वलसाड–वेलांकन्नि स्‍पेशल ट्रेन रविवार, 06 सितंबर, 2026 को 19.40 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 10.05 बजे वेलांकन्नि पहुंचेगी। इसी प्रकार, वापसी दिशा में यह ट्रेन दहानू रोड तक चलेगी। ट्रेन संख्‍या 09062 वेलांकन्नि–दहानू रोड स्‍पेशल ट्रेन वेलांकन्नि से मंगलवार, 08 सितंबर, 2026 को 15.10 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 05.30 बजे दहानू रोड पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पालघर, वसई रोड, पनवेल, कर्जत, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, वाडी, यादगिर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अडोनि, गुंतकल, गुत्ती, ताडिपत्रि, यर्रगुंटला, कड़पा, राजमपेटा, रेणिगुंटा, काटपाडी, वेलूर छावनी, तिरुवण्‍णामलै, विल्लुपुरम,मइलाडुतुरै तथा नागप्पट्टिनम स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन संख्‍या 09061 के लिए वापी एवं दहानू रोड स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WR & RSB

Previous Next

TAGGED