चयनित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का दादर एवं ठाणे तक शॉर्ट टर्मिनेशन अब 21 अगस्त, 2026 तक जारी रहेगा
रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत प्लेटफॉर्म संख्या 16 पर चल रहे ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की अवधि 21 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी गई है।
पूर्व में यह ब्लॉक 1 फरवरी, 2026 से 26 अप्रैल, 2026 तक लिया गया था, जिसे बाद में 19 मई, 2026, फिर 13 जून, 2026, उसके बाद 5 अगस्त, 2026 तक बढ़ाया गया था। अब इसकी अवधि बढ़ाकर 21 अगस्त, 2026 कर दी गई है।
प्लेटफॉर्म संख्या 16 एवं 17 पर वर्तमान में आधारभूत संरचना (फाउंडेशन) एवं अन्य आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पुनर्विकास परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
उक्त कार्यों के मद्देनज़र निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का 21 अगस्त, 2026 तक शॉर्ट टर्मिनेशन पूर्ववत जारी रहेगा:
दादर तक शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें:
गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा–सीएसएमटी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12112 अमरावती–सीएसएमटी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22120 मडगांव–सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस
ठाणे तक शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेन:
गाड़ी संख्या 12134 मंगलूरु–सीएसएमटी एक्सप्रेस
सीएसएमटी पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत अवसंरचना विकास एवं आधुनिकीकरण के लिए यह ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक अत्यंत आवश्यक है।
रेल प्रशासन यात्रियों से इस कार्य के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा उनसे अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

