प्रयागराज–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, यात्रियों को राहत

उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04123/04124 प्रयागराज–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 04123 प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक बुधवार और रविवार को 5 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक कुल 8 फेरों के लिए चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04124 हजरत निजामुद्दीन से प्रयागराज के लिए प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को 6 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक कुल 8 फेरों के लिए संचालित होगी।

यह ट्रेन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर जंक्शन, चित्रकूटधाम कर्वी, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसी कलां सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एसएलआर/डी-02, स्लीपर-09, सामान्य-09, एसी तृतीय-01 तथा एसी प्रथम सह द्वितीय-01 कोच शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED