रेल यात्रियों के लिए राहत: बरौनी, दरभंगा, धनबाद और पूर्णिया रूट की स्पेशल ट्रेनों को मिला विस्तार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 02563 बरौनी जंक्शन–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और 31 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली–बरौनी जंक्शन स्पेशल का संचालन 1 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और 31 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और 31 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल का संचालन 1 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और 31 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 03639 धनबाद–शकूर बस्ती स्पेशल का संचालन 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी तथा 9 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 03640 शकूर बस्ती–धनबाद स्पेशल का संचालन 1 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन मंगलवार और शनिवार को चलेगी तथा 9 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का संचालन 30 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन शुक्रवार और रविवार को चलेगी तथा 9 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का संचालन 1 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन रविवार और मंगलवार को चलेगी तथा 9 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 05575 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का संचालन 25 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन मंगलवार को चलेगी तथा 4 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा स्पेशल का संचालन 27 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन गुरुवार को चलेगी तथा 4 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन में विस्तार से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे, बढ़ती यात्रा मांग के दौरान कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम करने में सहायता मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous

TAGGED