श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03654/03653 गया–मधुपुर–गया श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
गाड़ी संख्या 03654 गया–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का संचालन 2 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन कुल 15 ट्रिप लगाएगी। ट्रेन गया से 17:00 बजे प्रस्थान कर मधुपुर 02:20 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 03653 मधुपुर–गया श्रावणी मेला स्पेशल का संचालन 3 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन कुल 15 ट्रिप लगाएगी। ट्रेन मधुपुर से 02:50 बजे प्रस्थान कर गया 12:00 बजे पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में किऊल, सिमुलतला, जसीडीह सहित मार्ग के अनेक स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट, मानपुर, पैमार, करजरा, कोठाना हॉल्ट, वजीरगंज, पूरा हॉल्ट, जमुआवां, मंझवे, तिलैया, गरोबिगहा हॉल्ट, चतर हॉल्ट, नवादा, सादीपुर हॉल्ट, बाघी बरडीहा, वारिस अली गंज, सोनवर्षा हॉल्ट, बाघी घोषपुर हॉल्ट, काशी चक, देरगांव हॉल्ट, कुसुम्भा बिहार हॉल्ट, शेखपुरा जंक्शन, एकसारी, आदर्श मानपुर, सिरारी, कछियाना हॉल्ट, गरसंडा हॉल्ट, कुरौता पतनेर, लक्खीसराय जंक्शन, महेश लेटा हॉल्ट, लाखोचक हॉल्ट, बंसीपुर, गोहड़ी ग्राम हॉल्ट, बलहपुर हॉल्ट, मननपुर, बसुआचक हॉल्ट, भलुई, शहीद जितेंद्र हॉल्ट गोपालपुर, कुंदर हॉल्ट, शुक्रदास ग्राम हॉल्ट देवाचक, जमुई, चौरा ब्लॉक हॉल्ट, गिद्धौर और झाझा स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी।
इस विशेष ट्रेन के संचालन से श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे। साथ ही, बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने, कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ाने और नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम करने में सहायता मिलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

