बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बड़ी राहत! प्रयागराज–बनारस–सूबेदारगंज श्रावण अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी

श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने 01915/01916 प्रयागराज–बनारस–सूबेदारगंज श्रावण अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 29 जुलाई 2026 से 29 अगस्त 2026 तक 32 फेरों के लिए संचालित होगी।

01915 प्रयागराज–बनारस स्पेशल प्रयागराज जंक्शन से बनारस तक तथा 01916 बनारस–सूबेदारगंज स्पेशल बनारस से सूबेदारगंज तक चलेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, झूंसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह और बनारस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस विशेष ट्रेन के संचालन से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED