कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने 64033/64034 दिल्ली जंक्शन–शामली–दिल्ली जंक्शन MEMU सेवा का हरिद्वार तक अस्थायी विस्तार करने का निर्णय लिया है।
इस व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 64033 का संचालन 29 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक दिल्ली जंक्शन से हरिद्वार के बीच किया जाएगा, जबकि ट्रेन संख्या 64034 30 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक हरिद्वार से दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी।
विस्तारित सेवा के दौरान ट्रेन दिल्ली जंक्शन, शामली, सिलावर, हिंड, उस्मानपुर देहात हॉल्ट, हरड़ फतेहपुर, थाना भवन टाउन, थाना भवन, ननौता, सोना अर्जुनपुर, रामपुर मनिहारान, भांकला हॉल्ट, जनखेड़ा हॉल्ट, मनानी, टपरी, रुड़की, ज्वालापुर और हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित होगी। इस निर्णय से कांवड़ यात्रियों और अन्य रेल यात्रियों को हरिद्वार तक यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

