कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ी राहत! बठिंडा–हरिद्वार के बीच चलेगी दैनिक स्पेशल एक्सप्रेस

कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 04560/04559 बठिंडा जंक्शन–हरिद्वार–बठिंडा जंक्शन स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 30 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी।

यह स्पेशल ट्रेन बठिंडा, भुच्चो, रामपुरा फूल, तपा, बरनाला, धूरी जंक्शन, नाभा, पटियाला, राजपुरा जंक्शन, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, बराड़ा, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर और रुड़की सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलेगी। इस विशेष ट्रेन के संचालन से कांवड़ यात्रियों और अन्य रेल यात्रियों को हरिद्वार तक यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source - RSB

Previous Next

TAGGED