यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने निशातपुरा स्टेशन पर 12919/12920 मालवा एक्सप्रेस को 25 सितंबर 2026 तक अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।
इस व्यवस्था के तहत 12919 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस निशातपुरा स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस को भी निशातपुरा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। इस बदलाव के चलते भोपाल क्षेत्र के यात्रियों को निशातपुरा स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक आसान और सुविधाजनक होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source - RSB

