यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 17 स्पेशल ट्रेनों के फेरों (ट्रिप्स) का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से मुंबई, बांद्रा टर्मिनस, अहमदाबाद, अयोध्या कैंट, उधना, पटना, कानपुर अनवरगंज, भिवानी, मालदा टाउन, भागलपुर और मंगलुरु सहित कई महत्वपूर्ण रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विस्तार की गई ट्रेनों में 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी, 09001/09002 मुंबई सेंट्रल–भिवानी, 09185/09186 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज, 09424/09423 अहमदाबाद–मंगलुरु, 09447/09448 अहमदाबाद–पटना, 09094 अयोध्या कैंट–उधना, 09097/09098 उधना–अयोध्या कैंट, 09033/09034 उधना–मालदा टाउन तथा 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के फेरे विभिन्न तिथियों तक अगस्त 2026 के अंत तक बढ़ाए गए हैं।
पश्चिम रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प, बेहतर सीट उपलब्धता और भीड़भाड़ के दौरान अधिक सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा। साथ ही, इन स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग PRS काउंटर और IRCTC पर शुरू कर दी गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source - WR & RSB

