उज्जैन, भोपाल और संत हिरदाराम नगर रूट के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, श्रावण मास में चलेंगी 3 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें

श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रतलाम मंडल ने उज्जैन–भोपाल खंड पर 3 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 28 जुलाई 2026 से सितंबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में संचालित होंगी, जिससे महाकाल की नगरी उज्जैन आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

संचालित होने वाली विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

गाड़ी संख्या 09305/09306 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल का संचालन 28 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 09307/09308 उज्जैन–भोपाल–उज्जैन मेला स्पेशल में 09307 का संचालन 28 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक तथा 09308 का संचालन 29 जुलाई 2026 से 9 सितंबर 2026 तक होगा।

गाड़ी संख्या 09313/09314 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल में 09313 का संचालन 28 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक तथा 09314 का संचालन 29 जुलाई 2026 से 9 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

रेलवे के इस निर्णय से श्रावण मास में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही, उज्जैन, भोपाल और संत हिरदाराम नगर के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source - Ratlam Division

Previous Next

TAGGED