यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा एलटीटी मुंबई और रक्सौल के मध्य संचालित की जा रही विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि में निम्नानुसार विस्तार किया जाएगा विवरण इस प्रकार है:
एलटीटी मुंबई–रक्सौल विशेष (14 सेवाएं)
05558 एलटीटी मुंबई-रक्सौल साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 30.07.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 06.08.2026 से 17.09.2026 तक चलेगी। (7 सेवा)
05557 रक्सौल- एलटीटी मुंबई साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 04.08.2026 से 15.09.2026 तक चलेगी। (7 सेवा)
संरचना : संरचना: 1 एसी फर्स्ट क्लास, 2 एसी -2 टियर, 6 एसी -3 टियर, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार।
इन विशेष ट्रेनों के संचालन दिवस, समय-सारणी एवं ठहरावों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
आरक्षण : विशेष ट्रेन संख्या 05558 की विस्तारित यात्राओं के लिए आरक्षण दिनांक 29.07.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा IRCTC वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर प्रारंभ होगा।
यात्री टिकट आरक्षण हेतु RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
इन विशेष ट्रेनों के सभी स्टेशनों पर ठहराव एवं समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस (NTES) ऐप डाउनलोड करें।
रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस विशेष ट्रेन सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

