मुंबई, पुणे, रत्नागिरी, सावंतवाड़ी और मडगांव रूट के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, गणपति उत्सव पर चलेंगी 246 स्पेशल ट्रेनें

गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 246 गणपति स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें 184 आरक्षित विशेष ट्रेनें शामिल हैं, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे, जबकि 62 अनारक्षित विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा सुविधा मिल सके।

गणपति विशेष ट्रेन सेवाओं का विवरण इस प्रकार है :

1. सीएसएमटी – सावंतवाड़ी रोड – सीएसएमटी दैनिक विशेष (32 सेवाएं)

01103 विशेष दिनांक 11.09.2026 से 26.09.2026 तक प्रतिदिन 15.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। (16 सेवाएं)

01104 विशेष दिनांक 12.09.2026 से 27.09.2026 तक प्रतिदिन 04.35 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16.40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। (16 सेवाएं)

ठहराव: दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, कामथे, सावरदा, आरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप।

संरचना: 2 एसी थ्री-टियर कोच, 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन

2. सीएसएमटी- सावंतवाड़ी रोड –सीएसएमटी दैनिक विशेष (34 सेवाएं)

01151 विशेष दिनांक 11.09.2026 से 27.09.2026 तक प्रतिदिन 00.25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14.20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। (17 सेवाएं)

01152 विशेष दिनांक 11.09.2026 से 27.09.2026 तक प्रतिदिन 15.35 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। (17 सेवाएं)

ठहराव: दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावरदा, आरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप।

संरचना: 2 एसी थ्री-टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन

3. सीएसएमटी – रत्नागिरी – सीएसएमटी दैनिक विशेष (32 सेवाएं)

01153 विशेष छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दिनांक 11.09.2026 से 26.09.2026 तक प्रतिदिन 11.30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20.25 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। (16 सेवाएं)

01154 विशेष रत्नागिरी से दिनांक 12.09.2026 से 27.09.2026 तक प्रतिदिन 04.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। (16 सेवाएं)

ठहराव: दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजड़ी, खेड़, चिपलूण, कामथे, सावरदा, आरावली रोड और संगमेश्वर रोड।

संरचना: 2 एसी थ्री-टियर कोच, 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन

4. एलटीटी – सावंतवाड़ी रोड – एलटीटी दैनिक विशेष (34 सेवाएं)

01171 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 11.09.2026 से 27.09.2026 तक प्रतिदिन 08.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21.00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। (17 सेवाएं)

01172 विशेष सावंतवाड़ी रोड से दिनांक 11.09.2026 से 27.09.2026 तक प्रतिदिन 22.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (17 सेवाएं)

ठहराव: ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, आरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप।

संरचना: 2 एसी थ्री-टियर कोच, 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन

5. एलटीटी – सावंतवाड़ी रोड – एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (8 सेवाएं)

01131 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08.45 बजे प्रत्येक गुरुवार और रविवार को दिनांक 17.09.2026 से 27.09.2026 तक प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.10 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। (4 सेवाएं)

01132 विशेष सावंतवाड़ी रोड से 23.20 बजे प्रत्येक गुरुवार और रविवार को दिनांक 17.09.2026 से 27.09.2026 तक प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (4 सेवाएं)

ठहराव: ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलूण, सावरदा, आरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल तथा जराप I

संरचना: 2 एसी थ्री-टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन

6. एलटीटी – सावंतवाड़ी रोड – एलटीटी साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएं)

01129 विशेष प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 15.09.2026 और दिनांक 22.09.2026 को 08.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.10 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

01130 विशेष प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 15.09.2026 और दिनांक 22.09.2026 को 23.20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

ठहराव:  ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून , सावरदा, आरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल तथा जराप।

संरचना: 2 एसी थ्री-टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन

7. एलटीटी – रत्नागिरी – एलटीटी (सप्ताह में 5 दिन) विशेष (22 सेवाएं)

01167 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दिनांक 12.09.2026 से 26.09.2026 तक 21.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.00 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। (11 सेवाएं)

01168 विशेष रत्नागिरी से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को दिनांक 13.09.2026 से 27.09.2026 तक 15.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (11 सेवाएं)

ठहराव: ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावरदा, आरावली रोड तथा संगमेश्वर रोड।

संरचना: 2 एसी थ्री-टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन

8. एलटीटी – मडगांव – एलटीटी साप्ताहिक एसी विशेष (4 सेवाएं)

01165 एसी विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 15.09.2026 और दिनांक 22.09.2026 को 00.45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

01166 एसी विशेष मडगांव से प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 15.09.2026 और दिनांक 22.09.2026 को 16.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

ठहराव: ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, मदुरे, थिविम तथा करमाली।

संरचना: 1 एसी प्रथम श्रेणी, 3 एसी 2-टियर, 15 एसी थ्री-टियर कोच, 2 जनरेटर वैन

9. एलटीटी – मडगांव – एलटीटी साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएं)

01185 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को दिनांक 16.09.2026 और दिनांक 23.09.2026 को 00.45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

01186 विशेष मडगांव से प्रत्येक बुधवार को दिनांक 16.09.2026 और दिनांक 23.09.2026 को 16.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

ठहराव: ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, मदुरे, थिविम और करमाली।

संरचना: 1 एसी प्रथम श्रेणी, 1 एसी 2-टियर, 6 एसी थ्री-टियर, 8 शयनयान श्रेणी,  4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन, 1 जनरेटर वैन

10. पुणे – रत्नागिरी साप्ताहिक एसी विशेष (4 सेवाएं)

01445 एसी साप्ताहिक विशेष प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 15.09.2026 एवं दिनांक 22.09.2026 को 00:25 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11:50 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

01446 एसी साप्ताहिक विशेष प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 15.09.2026 एवं दिनांक 22.09.2026 को 17:50 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:20 बजे पुणे पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

ठहराव: चिंचवड़, तलेगांव, लोनावला, कल्याण, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजडी, खेड़, चिपलूण, सावरदा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड।

संरचना: 3 एसी-2 टियर, 15 एसी-3 टियर, 1 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार।

11. पुणे – रत्नागिरी साप्ताहिक विशेष (6 सेवाएं)

01447 साप्ताहिक विशेष प्रत्येक शनिवार को 00:25 बजे, दिनांक 12.09.2026, 19.09.2026 और 26.09.2026 को पुणे से प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 11:50 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी। (3 सेवाएँ)

01448 साप्ताहिक विशेष प्रत्येक शनिवार को 17:50 बजे, दिनांक 12.09.2026, 19.09.2026 और 26.09.2026 को रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 05:20 बजे पुणे पहुँचेगी। (3 सेवाएँ)

ठहराव: चिंचवड़, तलेगांव, लोनावला, कल्याण, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजड़ी, खेड़, चिपलून, सावरदा, आरावली रोड तथा संगमेश्वर रोड।

संरचना: 2 एसी 2-टियर, 4 एसी थ्री-टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन, 1 जनरेटर कोच

12. दिवा – खेड़ – दिवा दैनिक मेमू (MEMU) अनारक्षित विशेष (32 सेवाएं)

(22.09.2026 को छोड़कर)

01155 मेमू (MEMU) विशेष दिनांक 11.09.2026 से 27.09.2026 तक (22.09.2026 को छोड़कर), दिवा से 07.15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14.35 बजे खेड पहुंचेगी। (16 सेवाएं)

01156 मेमू (MEMU) विशेष दिनांक 11.09.2026 से 27.09.2026 तक (22.09.2026 को छोड़कर) खेड से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.50 बजे दिवा पहुंचेगी। (16 सेवाएं)

ठहराव: निलजे, तलोजा पांचनांद, कलंबोली, पनवेल, सोमटने, रसयानी, आपटा, जीते, हमरापुर, पेन, कसु, नागोठने, निधि, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजडी, विंहेरे, दिवानखावटी और कलंबानी बुद्रुक |

संरचना: 12 कोच वाली मेमू (MEMU) रैक

13. दिवा – चिपलून – दिवा दैनिक मेमू अनारक्षित विशेष (30 सेवाएं)

(23.09.2026 और 24.09.2026 को छोड़कर)

01133 मेमू (MEMU) विशेष  दिनांक 11.09.2026 से 27.09.2026 तक (23.09.2026 को छोड़कर) दिवा से 13.40 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21.30 बजे चिपलून पहुंचेगी। (15 सेवाएँ)

01134 मेमू (MEMU)  विशेष दिनांक 12.09.2026 से 28.09.2026 तक (24.09.2026 को छोड़कर) चिपलून से 07.30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13.00 बजे दिवा पहुंचेगी। (15 सेवाएँ)

ठहराव: निलजे, तलोजा पांचनंद, कलंबोली, पनवेल, सोमाटने, रसयानी, आपटा, जीते, हमरापुर, पेन, कासु, नागोठने, निधि, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजाडी, विंहेरे, दिवानखावटी और कलंबानी बुद्रुक, खेड़ और अंजनी |

संरचना: 12 कोच वाली मेमू (MEMU) रैक

आरक्षण: गणपति आरक्षित विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षण सभी PRS लोकेशन और IRCTC वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर इस तरह शुरू होगी:-

01.08.2026 को इन ट्रेनों के लिए:- 01153, 01445, 01167 और 01447,

02.08.2026 को इन ट्रेनों के लिए:- 01165 और 01185,

03.08.2026 को इन ट्रेनों के लिए:- 01103, 01129, 01151, 01171 और 01131

अनारक्षित कोचों के लिए सामान्य शुल्क पर टिकट यूटीएस (UTS) प्रणाली के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।

यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन (RailOne) ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इन विशेष ट्रेनों के सभी स्टेशनों पर ठहराव एवं समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस (NTES) ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED