वडोदरा–गोरखपुर, वडोदरा–मऊ और प्रतापनगर–लालकुआं रूट के यात्रियों के लिए राहत, स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वडोदरा–गोरखपुर, वडोदरा–मऊ और प्रतापनगर–लालकुआं रूट पर चलने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार करने की घोषणा की है।

गाड़ी संख्या 09111 (वडोदरा–गोरखपुर) का संचालन 28 सितंबर 2026 तक तथा 09112 (गोरखपुर–वडोदरा) का संचालन 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 09195 (वडोदरा–मऊ) 26 सितंबर 2026 तक और 09196 (मऊ–वडोदरा) 27 सितंबर 2026 तक संचालित होगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09119 (प्रतापनगर–लालकुआं) का संचालन 27 सितंबर 2026 तक तथा 09120 (लालकुआं–प्रतापनगर) का संचालन 28 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों के मार्ग, समय, कोच संरचना और अन्य परिचालन संबंधी विवरण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस निर्णय से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा, बेहतर रेल कनेक्टिविटी और भीड़भाड़ के दौरान अधिक सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source - WR & RSB

Previous Next

TAGGED