कठकुइयाँ और आसपास के यात्रियों के लिए खुशखबरी, पाटलिपुत्र–गोरखपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने हेतु 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का 26 जुलाई, 2026 से कठकुइयाँ स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का ठहराव निम्नवत प्रदान किया गया है।

पाटलिपुत्र से 26 जुलाई, 2026 से चलने वाली 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस कठकुइयाँ स्टेशन पर 21.21 बजे पहुँचकर 21.23 बजे छूटेगी।

गोरखपुर से 26 जुलाई, 2026 से चलने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस कठकुइयाँ स्टेशन पर 05.16 बजे पहुँचकर 05.18 बजे छूटेगी।

इस फैसले से कठकुइयाँ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, गोरखपुर और पाटलिपुत्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी और अधिक सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source - NER & RSB

Previous Next

TAGGED