रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु मदार-रेवाडी-मदार स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 11 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09639/09640, मदार-रेवाडी-मदार स्पेशल रेलसेवा का मदार से दिनांक 01.08.26 से 11.08.26 तक (11 ट्रिप) एवं रेवाडी से दिनांक 01.08.26 से 11.08.26 तक (11 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
नोटः-उक्त रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

