रेलवे ने श्रावणी मेला–2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05028/05027 बदनी–देवघर–बदनी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
गाड़ी संख्या 05028 (बदनी–देवघर) 28 जुलाई 2026 से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी और इस अवधि में 33 फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 05027 (देवघर–बदनी) 29 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी तथा 33 फेरे लगाएगी।
यह विशेष ट्रेन गोरखपुर, थावे, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बांका सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर देवघर तक संचालित होगी।
रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा, बेहतर रेल कनेक्टिविटी तथा भीड़भाड़ के समय अधिक सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source - IR & RSB

