दिनांक 30.07.26 से 29.08.26 तक करेगी ठहराव
रेलवे द्वारा श्रावणी मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा हेतु भागलपुर-अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का दिनांक 30.07.26 से 29.08.26 तक सुल्तानगंज स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.07.26 से 27.08.26 तक भागलपुर से प्रस्थान करेगी वह सुल्तानगंज स्टेशन पर 13.38 बजे आगमन एवं 13.40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो दिनांक 01.08.26 से 22.08.26 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह सुल्तानगंज स्टेशन पर 13.50 बजे आगमन एवं 13.52 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR & RSB

