रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 15312/15311 कासगंज–ऐशबाग–कासगंज एक्सप्रेस का नियमित संचालन फिर से शुरू करने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, 15312 कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस तथा 15311 ऐशबाग–कासगंज एक्सप्रेस का संचालन 27 जुलाई 2026 से प्रतिदिन किया जाएगा।
यह ट्रेन कासगंज, उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली, मोहिबुल्लापुर होते हुए ऐशबाग तक संचालित होगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित चेयर कार, द्वितीय श्रेणी चेयर कार तथा एसएलआरडी कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
इस निर्णय से कासगंज, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर और सीतापुर समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को नियमित रेल सेवा, बेहतर कनेक्टिविटी और दैनिक आवागमन के लिए अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-IR & RSB

