वडोदरा–गोरखपुर, मुंबई–बनारस, सूरत–छपरा समेत 7 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

रेलवे ने 7 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि में किया विस्तार, यात्रियों को मिलेगी राहत

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 7 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का समय, ठहराव, संरचना और संचालन के दिन पूर्ववत रहेंगे।

विस्तारित अवधि का विवरण इस प्रकार है:

09111/09112 वडोदरा–गोरखपुर–वडोदरा स्पेशल : 28 सितंबर 2026 (वडोदरा से) और 30 सितंबर 2026 (गोरखपुर से) तक, कुल 9 ट्रिप।

09195/09196 वडोदरा–मऊ–वडोदरा स्पेशल : 26 सितंबर 2026 (वडोदरा से) और 27 सितंबर 2026 (मऊ से) तक, कुल 9 ट्रिप।

09189/09190 मुंबई सेंट्रल–कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल : 29 अगस्त 2026 (मुंबई सेंट्रल से) और 1 सितंबर 2026 (कटिहार से) तक, कुल 5 ट्रिप।

09183/09184 मुंबई सेंट्रल–बनारस–मुंबई सेंट्रल स्पेशल : 30 सितंबर 2026 (मुंबई सेंट्रल से) और 2 अक्टूबर 2026 (बनारस से) तक, कुल 9 ट्रिप।

09119/09120 प्रताप नगर–लालकुआं–प्रताप नगर स्पेशल : 27 सितंबर 2026 (प्रताप नगर से) और 28 सितंबर 2026 (लालकुआं से) तक, कुल 9 ट्रिप।

09065/09066 सूरत–छपरा–सूरत स्पेशल : 29 सितंबर 2026 (सूरत से) और 30 सितंबर 2026 (छपरा से) तक, कुल 9 ट्रिप।

09465/09466 अहमदाबाद–दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल : 11 सितंबर 2026 (अहमदाबाद से) और 14 सितंबर 2026 (दरभंगा से) तक, कुल 6 ट्रिप।

रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को इन प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त यात्रा विकल्प, बेहतर रेल कनेक्टिविटी और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-ER & RSB

Previous Next

TAGGED