उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सावंतवाड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 12432 हज़रत निज़ामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस का सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर 26 जुलाई 2026 से तथा ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस का 28 जुलाई 2026 से प्रायोगिक ठहराव रहेगा। इस पहल से सावंतवाड़ी रोड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजधानी एक्सप्रेस की बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NR & RSB

