रेलवे द्वारा परिचालनिकी कारणों से गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.07.2026 से गांधीनगर कैपिटल से निर्धारित समय से प्रस्थान करेगी वह मार्ग के आनन्दपुर साहिब स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.18 बजे आगमन व 18.20 बजे प्रस्थान, नांगल डैम स्टेशन पर परिवतित समय 10.52 बजे आगमन व 10.57 बजे प्रस्थान, ऊना हिमाचल स्टेशन पर परिवर्तित समय 11.23 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान, अंब अंदौरा स्टेशन पर परिवर्तित समय 11.48 बजे आगमन व 11.50 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR & RSB

