उत्तर मध्य रेलवे ने मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा और गुरु पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक चार ट्रेनों को आगरा छावनी और मथुरा जंक्शन पर अस्थायी ठहराव प्रदान करने की घोषणा की है। इस व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 12652 (निजामुद्दीन–मदुरै), 12708 (निजामुद्दीन–तिरुपति), 12642 (निजामुद्दीन–कन्याकुमारी) और 12650 (निजामुद्दीन–यशवंतपुर) को निर्धारित अवधि के दौरान अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी तथा स्थानीय यात्रियों को भी इन ट्रेनों के माध्यम से आवागमन का अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NCR & RSB

