रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज स्पेशल रेलसेवा की 08 ट्रिप का संचालन किया जा रहा हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04173, प्रयागराज-वेरावल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.08.26 से 24.09.26 तक (08 ट्रिप) प्रयागराज से प्रत्येक गुरूवार को 10.10 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.05 बजे आगमन व 23.15 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 18.15 बजे वेरावल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04174, वेरावल-प्रयागराज स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.08.26 से 25.09.26 तक (08 ट्रिप) वेरावल से प्रत्येक शुक्रवार को 22.00 बजे प्रस्थान कर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 15.40 बजे आगमन व 15.50 बजे प्रस्थान कर रविवार को 05.50 बजे प्रयागराज पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में फतेहपुर, गोविन्दपुरी, ईटावा, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ,अजमेर, ब्यावर, मारवाड, फालना, सुमेरपुर ,जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, विरमग्राम, सुरेन्द्रनगर, थान, वांकानेर, राजकोट, नवागढ व जूनागढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR & RSB

