रेलवे द्वारा तिरुपति -हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा का तिरुपति, रेनिगुन्टा , गुडूर, नेल्लौर एवं ओंगोल स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14724,तिरुपति -हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 27 जुलाई 2026 से तिरुपति स्टेशन से परिवर्तित समय 23.50 बजे प्रस्थान कर रेनिगुन्टा स्टेशन पर परिवर्तित समय 00:13 बजे आगमन एवं 00.15 बजे प्रस्थान, गुडूर स्टेशन पर परिवर्तित समय 01:58 बजे आगमन एवं 02:00 बजे प्रस्थान, नेल्लौर स्टेशन पर परिवर्तित समय 02:28 बजे आगमन एवं 2:30 बजे प्रस्थान, ओंगोल स्टेशन पर परिवर्तित समय 03.58 बजे आगमन एवं 04.00 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR & RSB

