आषाढ़ी मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेल पंढरपुर के लिए 2 आषाढ़ी विशेष ट्रेनें चलाएगी।
इन विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
दादर–पंढरपुर–दादर विशेष (2 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 01045 विशेष दादर से 24 जुलाई 2026 को 12:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 21:15 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। (1 सेवा)
गाड़ी संख्या 01046 विशेष पंढरपुर से 26 जुलाई 2026 को 00:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 11:45 बजे दादर पहुंचेगी। (1 सेवा)
ठहराव :- ठाणे, कल्याण, लोणावला, पुणे, दौंड तथा कुर्डुवाड़ी।
संरचना:- 2 वातानुकूलित 3 -टिअर कोच,10 शयनयान कोच,4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच,2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन
आरक्षण :- गाड़ी संख्या 01045 एवं 01046 के लिए आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर प्रारंभ कर दिया गया है।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
इन विशेष ट्रेनों के मार्ग में विभिन्न स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान समय की विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप डाउनलोड करें अथवा भारतीय रेलवे की पूछताछ वेबसाइट देखें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-CR & RSB

