रेलवे द्वारा रेल परिचालन में सुधार हेतु जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा का मार्ग के जयपुर एवं फुलेरा स्टेशनों के मध्य संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस दिनांक 27.07.2026 से जयपुर स्टेशन से 16.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.25 बजे रवाना होकर मार्ग के कनकपुरा स्टेशन परिवर्तित समय 16.37 बजे आगमन व 16.39 बजे प्रस्थान तथा आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 16.57 बजे आगमन व 16.59 बजे प्रस्थान कर जैसलमेर स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.05 बजे पहॅुचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR & RSB

