सीएसएमटी से मिरज के लिए दो और आषाढ़ी वन-वे विशेष ट्रेन सेवा

मध्य रेल पंढरपुर में आयोजित आषाढ़ी मेले में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सीएसएमटी से मिरज के लिए दो और आषाढ़ी वन-वे विशेष ट्रेनें चलाएगा। विवरण इस प्रकार है:

सीएसएमटी-मिरज वन-वे विशेष (2 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01183 वन-वे विशेष दिनांक 25.7.2026 को 15.20 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.30 बजे मिरज पहुंचेगी। (1 सेवा)

ट्रेन संख्या 01181 वन-वे विशेष दिनांक 26.7.2026 को 00.25 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11.25 बजे मिरज पहुंचेगी। (1 सेवा)

दोनों ट्रेनों के ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्डुवाड़ी और पंढरपुर

दोनों ट्रेनों की संरचना: एक एसी 2-टियर, तीन एसी 3-टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन

आरक्षण: आषाढ़ी स्पेशल ट्रेन संख्या 01183 और 01181 के लिए बुकिंग दिनांक 23.07.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-CR & RSB

Previous Next

TAGGED