रेलवे द्वारा यशवंतपुर -खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा का मार्ग के जयपुर एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20667, यशवंतपुर -खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23 जुलाई 2026 से यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग के जयपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 05:10 बजे आगमन एवं 05:20 बजे प्रस्थान तथा गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.29 बजे आगमन एवं 05.31 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR & RSB

